देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा आज दिनांक 16.02.2024 को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान पर निर्मल कुमार यादव, पिता बमशंकर महतो, ग्राम चिहुटियां को मैजिक वैन गाड़ी की चाभी सौपी गई। ज्ञात हो कि कुल 5,65,860 रूपये का वाहन ऋण हेतु स्वीकृत किया गया, जिसमे 40 प्रतिशत का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। यह योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजनों और सखीमंडल की दीदियों के लिए है। इस योजना के तहत बेरोजगार नौजवानों को यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक के लिए जरूरी शर्त के तौर पर झारखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

*इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा* जिला कल्याण पदाधिकारी श्री दयानंद दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा