देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आशा इंटरनेशनल स्कूल में उद्धघाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्धघाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रीता चौरसिया,

विजयालक्ष्मी, पवन टमकोरिया, अशोक कुमार, राकेश कुमार, राहुल भैया, किरण मित्रा, जोनी राग ,चंद्रदीप कुमार, सुशील कुमार तथा आदित्य कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया । उद्घाटन के साथ ही कक्षा नर्सरी से पांचवी तक की सभी कक्षाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया

शुरू कर दी गई है। यह विद्यालय गरीब तथा कमजोर बच्चों के लिए कई तरह की छूट देगा साथ ही लड़कियों के नामांकन शुल्क में भी रियायत दी जाएगी । डायरेक्टर कुमारी स्नेहलता ने अभिभावकों तथा मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि यह विद्यालय सभी तरह के शैक्षणिक माहौल से भरा होगा और हमारा प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए

होगा। अंततः बच्चों(अनुषा, प्रियंशी, प्रिया,सुप्रीया,अनु,आन्शी,ऋचा )द्वारा कई तरह के साहित्यिक व मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन कर सभा समापन किया गया।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा