
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।झौसागढ़ी, दुखी साह रोड स्थित, दुःखी साह मेमोरियल, संदीपनि पब्लिक स्कूल में ज्ञान स्रोत स्वरूपा, स्वर की अधिष्ठात्री देवी,वीणावादिनी, मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ वैदिक मंत्रोपचार के साथ संपन्न हुआ ।वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।मौसम की आंख मिचौली के बीच सभी छात्र-छात्राएं पीले व स्वेत रंग के वस्त्रो में उपस्थित थे जिससे एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।माता की आराधना कर बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, अतिथिगण व मोहल्ले वासियों ने उनकी कृपा और प्रसाद प्राप्त किया।माता के पूजन की समाप्ति के साथ ही विद्यालय के संगीत शिक्षक नवल किशोर एवं विद्यार्थियों द्वारा भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें उनके सहयोगी शिक्षक विजय कुमार सिंह एवं धवल किशोर ठाकुर ने संगत देकर एक से बढ़कर एक

भजन की प्रस्तुति दी और माहौल को भाव भक्ति से भर दिया ।साथ ही प्री प्राइमरी के बच्चों को उनकी शिक्षिकाओं ने बड़े मनोयोग से सरस्वती भजन “मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही है” सिखाया था जिसका बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ पूरे मनोयोग से गायन किया और समां बांध दिया।प्राचार्य के. मूर्ति ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या व संगीत की देवी मां सरस्वती की आप लोग प्रतिदिन विद्यालय में तो आराधना करते ही हो पर घर पर भी पढ़ाई से पूर्व आराधना करके पढ़ाई प्रारंभ करें तो आपके ज्ञान चक्षु स्वतः ही खुल जाएंगे और आप नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करोगे। विद्यालय सचिव, विजय कुमार गुप्ता ने सभी अभिभावकों, शिक्षको,

शिक्षिकाओं व सहयोगियों के प्रति कार्यक्रम के सफल संचालन व समापन के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया ।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन