देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर।आज तड़के सुबह प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पांडे मोड़ से कुछ दूर भिखना से पेट्रोल पंप के निकट एक सफेद रंग की मालवाहक बोलेरो पिकउप गाड़ी को कुल 40 कार्टून अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के साथ उत्पाद टीम देवघर के द्वारा पकड़ा गया । मौके से बिहार राज्य के मुंगेर जिला थाना खरगपुर ग्राम रतनी निवासी मनीष कुमार को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधानोपरांत अपेक्षित विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । जप्त शराब की अनुमानित कीमत ढाई लाख लगभग होगी ।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा