नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

फाइलेरिया उन्मूलन के तहत मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन महाअभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
फाइलेरिया मुक्ति अभियान हेतु आज एमडीए कार्यक्रम 2024 का आगाज काफी बेहतरीन तरीके से किया गया। इस वर्ष एमडीए कार्यक्रम 2024 का शुभ उदघाटन देवघर में दो भिन्न जगहों में किया गया। जहां एक ओर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त महोदय विशाल सागर – के कर कमलों द्वारा जसीडीह पब्लिक स्कूल, जसीडीह में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय आर मित्रा प्लस टू विद्यालय, देवघर में जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी – ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। दोनों जगहों पर मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर किया। इस एमडीए कार्यक्रम के शुभ उदघाटन के मौके पर उपायुक्त महोदय द्वारा फाइलेरिया एवं एमडीए के बारे में

 

बताने के साथ ही इस गंभीर बीमारी से होने वाले विकलांगता से परिचित कराते हुए हुए समाज के लिए इसके महत्व से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त महोदय द्वारा दो गंभीर लिंफोडेमा मरीज – को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के सहयोग से जसीडीह पब्लिक स्कूल मे व्हीलचेयर, एमएमडीपी किट चप्पल – का वितरण किया गया। साथ ही जन समुदाय से अपील किया गया कि हम सभी को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए वरना भविष्य में हमें भी इस प्रकार से ही गंभीर लिंफोडेमा फाइलेरिया का शिकार होना पड़ेगा, ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो, इसके लिए हमें सपरिवार वर्ष में एक बार सरकार द्वारा मुफ्त में खिलाए जाने वाली डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली सभी को उम्र के अनुसार सहिया दीदी एवं सेविका दीदी के सामने दी गई खुराक के अनुसार आवश्यक सेवन करना है तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसे खाने के लिए प्रेरित करना है। ताकि हमारा आने वाला समाज इस भयानक फाइलेरिया की बीमारी की चपेट से बाहर आ सके। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी द्वारा भी सभी जन समुदाय को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं आह्वान किया गया कि हम सब मिलकर देवघर से फाइलेरिया बीमारी को डीसी और अलमुंडा जल की दवा खाकर मिटाने की शपथ लेते हैं इस अवसर पर दोनों जगह पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाए गए और स्थानीय आर मित्रा प्लस टू विद्यालय के परिसर से फाइलेरिया जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अरमित्र विद्यालय में बच्चों के बीच फाइलेरिया से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं कुल 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा फाइलेरिया पर नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की गई जिसे सभी ने पसंद किया और तालिया से इनका हौसला वर्धन किया गया। नाटक द्वारा यह संदेश देने का कोशिश किया गया की हम सभी यदि वर्ष में एक बार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल का उम्र के हिसाब से सही खुराक दवा प्रशासक के सामने खाए तो इस बीमारी को उन्मूलन किया जा सकता है।

इस मौके पर दोनों जगहों पर अलग-अलग मुख्य अतिथि क्रमशः उपायुक्त महोदय देवघर विशाल सागर एवं जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी के अतिरिक्त सिविल सर्जन, देवघर डॉ० रंजन कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ० सीके शाही, डीएलओ डॉ मनोज गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रून्नू मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जसीडीह -डॉ विश्वनाथ चौधरी, मेडिकल ऑफिसर, जसीडीह -डॉ० सिंह आलोक कुमार, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार, जिला महामारी विशेषज्ञ, आईडीएसपी डॉ मनीष शेखर, डीपीएम नीरज कुमार भगत, डीपीसी प्रवीण कुमार सिंह, डीयूएचएम सुनील मणि त्रिपाठी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, शिक्षा विभाग से मधु कुमारी एवं झारखंड शिक्षा परियोजना से सुनीता मंडल, डीपीओ पीरामल संजय मंडल, जिला समन्वयक पीसीआई श्रवण कुमार झा, एफएलए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल सहित कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, निदेशक, शिक्षकगण आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। जसीडीह पब्लिक स्कूल में मंच संचालन जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार के साथ वहां के बच्चों ने तथा आर मित्रा प्लस टू विद्यालय में डॉ गणेश कुमार के साथ शिक्षक श्रीकांत जयसवाल ने बहुत ही शानदार ढंग से संपादित किया।