नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक कांग्रेस कार्यालय में की आयोजित

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर।भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो पिछले 14 जनवरी मणिपुर के इंफाल से शुरू हुआ है, जिसका समापन महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी। यह यात्रा पश्चिम बंगाल से दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी तथा 3 फरवरी पाकुड़ से यात्रा प्रारंभ होगी जो गोड्डा होते हुए देवघर पहूंचेगी। यात्रा में शामिल यात्री मोहनपुर मैदान में भोजन करेंगें। इस दौरान राहुल गांधी जी देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना करेंगें। तत्पश्चात राहुल गांधी जी टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक पदयात्रा करते हुए अम्बेडकर चौक होते हुए रोहिणी, देवीपुर,बुढ़ई,भिरखीबाद रास्ते होते हुए जगदीश से गिरीडीह के लिए प्रस्थान कर जाऐंगें।
इस यात्रा को सफ़ल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी का यात्रा ऐतिहासिक बनते जा रहा है और देवघर में भी सर्वाधिक सफल सिद्ध होगा। हम सभी का सौभाग्य है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब देवघर शहर से गुजरेगी और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में वो हाजरी लगाऐंगें। यह कार्यक्रम हमारे लिए एक उत्सवी माहौल जैसा है। यात्रा मार्ग को कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा बैनर से सजाया जा रहा है एवं व्यापक प्रचार प्रसार शुरू कर दी गई है। राहुल गांधी के अभिनंदन में देवघर जिला कांग्रेस के हजारों पार्टी नेता कार्यकर्ता तैयार हैं। यहां तक सभी प्रखंडों के समर्थक भारी संख्या में इस यात्रा का समर्थन करने तथा सहयोगी बनने के लिए उक्त तिथि को पहुंचेंगें। इसकी तैयारी में सारे नेता,पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता लग चुके हैं।बैठक में भवेष भूषण को मिडिया सेल के सह-संयोजक झारखंड बनाऐ जाने पर उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी।इस बैठक में प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केशरी,जिला पदाधिकारी जियाउल हसन,ललित झा,सुधीर देव,सुजीत झा,पंजाबी राउत, राहुल सिंह, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, मकसूद आलम, भारत जोड़ो यात्री दीनबंधु शर्मा,ओम प्रकाश यादव,अशोक झा, विजयनाथ मिश्रा, केदार दास,दशरथ यादव, महादेव पंडित,जवाहर मिर्धा,सुभाष मंडल,आफताब आलम, चंदन, प्रखंड अध्यक्ष गुलाब यादव,नरेश यादव, हेमंत चौधरी, कामदेव रवानी, नटराज प्रदीप, संजीव चौधरी,जयशंकर शरण, मो बैलालुद्दीन,राहुल राज, वृजभूषण राम,धर्मेंद्र सिंह,विकास दास, डबलू,अशोक यादव, विकास दास, खुशवंत सिंह,मो नौशाद, रामाकांत, मौलाना रियासत, सदाशिव राणा आदि मौजूद थे।

You may have missed