
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
मदर्स टच प्ले स्कुल में महावीर जयंती मनाई गई, इस विद्यालय में भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिवस जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों के बारे में बताया गया। उन्हें अहिंसा, सत्य, करुणा और आत्म-संयम जैसे मूल्यों का महत्व सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना और उन्हें सभी जीवों के प्रति दया, सम्मान और शांतिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देना था।
सादर,
मदर्स टच स्कूल

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा