देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर नगर निकाय एवं मधुपुर नगर परिषद चुनाव आज पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की सतर्कता और प्रभावी रणनीति के कारण पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस बल ने उत्कृष्ट समन्वय और मुस्तैदी का परिचय दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती एवं लगातार मॉनिटरिंग के कारण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष डॉ. मुनम संजय ने दोनों वरीय पदाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस टीम को बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है, और देवघर जिला प्रशासन ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।
उन्होंने कहा कि यह सफल आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है और प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा