नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

जनसंपर्क अभियान में जुटे मेयर प्रत्याशी नगेंद्र नाथ बलियासे ऊर्फ बाबा बलियासे,विभिन्न क्षेत्रों में मिला जनसमर्थन “जय हो”

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर:-देवघर नगर निगम क्षेत्र के मेयर प्रत्याशी बाबा बलियासे इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों—साकेत बिहार, करणीबाग,चारकी पहाड़ी, रामपुर, पुंसिया और खपरोड़ी—का व्यापक दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बाबा बलियासे को लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिलता दिखा।

कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई की स्थिति से अवगत कराया।

प्रत्याशी ने आश्वस्त किया कि उन्हें मौका मिलने पर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं,बल्कि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाना है।

जनता के बीच मिल रहे समर्थन से वे उत्साहित हैं और विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता विकास के पक्ष में अपना मत देगी।