नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर नगर निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे का तूफानी जनसंपर्क, जनता से मिला व्यापक समर्थन

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज मेयर प्रत्याशी एवं समाजसेवी नागेंद्र नाथ बलियासे ने नगर निगम क्षेत्र के जसीडीह, कजरिया कॉलोनी, दास टोला, शहीद आश्रम रोड पुनसिया सहित कई वार्डों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।


जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र की जनता ने मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

जगह-जगह लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर नागेंद्र नाथ बलियासे ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मेयर बनते ही सभी जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।


जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद देवघर नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार का भरोसा भी जनता को दिलाया।