नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटघरी में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

 

देवीपुर से युगल यादव का रिपोर्ट

शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटघरी देवीपुर में वार्षिक खेल महोत्सव कराया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा मिश्रा के द्वारा किया गया। इस खेल महोत्सव में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, स्पून मार्बल, नीडल रेस, स्लो साइकिलिंग, बाधा दौड़, कबड्डी एवं फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्साह एवं खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए खेल को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील वर्णवाल, फूलकरी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश मंडल, हुसैनाबाद पंचायत के मुखिया कन्हैया लाल झा, विद्यालय अध्यक्ष मुकेश कुमार राय, अन्य शिक्षकगण आदि दर्जनों उपस्थित थे।

You may have missed