
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर। रोहिणी के गांधी चौक स्थित अन्नपूर्णा क्लब की ओर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की पूजा का 50 साल पूरा होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का उदघाटन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। मौके पर सुनील खवाड़े ने क्लब के पूजा पंडाल के साथ-साथ क्लब के अस्थाई कार्यालय का भी उदघाटन किया। मौके पर क्लब की ओर से समाजसेवी संतोष गुप्ता ने डॉ. सुनील खवाड़े को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर डॉ. सुनील खवाड़े ने जहां देवघरवासियों पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहने की कामना की, वहीं उन्होंने कहा कि रोहिणी वासियों के सुख-दु:ख में हमेशा खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि रोहिणी वासियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। मौके पर गंगा आरती भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, आलोक गुप्ता, अंकुश कुमार,आयुष, आदित्य, बिट्टू, अमृत रोमित, राहुल मौजूद थे। इसके अलावा रोहिणी के मिश्रा टोली में मां क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का भी उन्होंने उदघाटन किया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा