
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर: 13 जनवरी : झारखंड बिहार बोरवेल ऑनर के द्वारा के के एन स्टेडियम में एक बैठक आयोजित हुआ ! इस बैठक में मुख्य रूप से बोरवेल गाड़ी में लगने वाले बीट की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि एवं कंप्रेसर सर्विसिंग में लगभग दोगुना वृद्धि होने के कारण गाड़ी ओनर को काफी नुकसान हो रहा है! इसीलिए सभी ओनर ने एक जुटता के साथ बोरिंग के दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है! अब बोरिंग ₹110 प्रति फीट करने का निर्णय पर सहमति बना यह दर तत्काल लागू हो गई है, और यदि इसी तरह बीट आदि की कीमत में वृद्धि होता रहा तो होली के बाद बोरिंग ₹120 प्रति फीट होने की संभावना है नियम तोड़ने वाले गाड़ी ओनर को दंडित भी करने का प्रावधान है! इसके लिए आठ सदस्य टीम का गठन किया गया है जिसमें श्री मनोज शाही, आशुतोष झा, फिरोज अंसारी, राकेश कुमार, रवि यादव, विजय राय, पीयूष दुबे, देबू कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता को बनाया गया है ! इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री विजय कुमार राय ने भी अपना वक्तव्य रखा एवं सभी सदस्यों द्वारा विचार लिया गया इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विजय कुमार राय, सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ,हरि ओम शरण ,प्रदीप कुमार ,जहीरूद्दीन अंसारी, आशुतोष पांडे ,राकेश कुमार, फिरोज अंसारी ,अरविंद कुमार, अभिमन्यु मंडल ,दिनेश शाह, धीरेंद्र कुमार, जब्बार अंसारी, रवि यादव, सुनील कुमार ,मनोज कुमार शाही ,शंभूरामानी ,देबू मंडल ,रंजीत तांती ,विनोद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे! भवदीय
कृष्ण कुमार गुप्ता
सचिव

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा