
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 10 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार, संध्या 5 बजे देवघर स्थित राजकीय बी.एड. कॉलेज, विलियम्स टाउन के परिसर में मेला के अस्थायी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय, संयोजक सुभाष चंद्र राय एवं रामनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात जानकारी दी गई कि इसी कार्यालय से देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह से संबंधित आगामी सभी बैठकों, योजनाओं एवं कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने देवघर पुस्तक मेला को जिले की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पहचान बताते हुए इसे और अधिक भव्य व जनसरोकार से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल पुस्तकों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाता है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी एक सशक्त माध्यम है।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से बीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव निर्मल सिंह, मिथलेश सिंह, विजया सिंह, एस.पी. सिंह, जवाहर सिंह, रामसेवक गुंजन, सत्यजीत सिंह सहित अन्य सदस्य एवं पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।
अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा देवघरवासियों से आगामी पुस्तक मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा