
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट,,

4 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने हेतु झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम को आज रवाना किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी और झारखंड टीम पूरी तैयारी एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।
टीम के रवाना होने से पूर्व देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने सभी चयनित खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आदर्श लक्ष्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं।
झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
कप्तान: समीर कुमार बॉबी
खिलाड़ी: राकेश राउत, कुंदन राउत, शिवकुमार, यश राज, अविनाश कुमार, महेश कुमार, शशि रंजन, रूपेश कुमार, मो. जैनुल, राहुल वर्मा, अंकित कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार
कोच: दशरथ कुमार
संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि झारखंड टीम फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करेगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा