देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां नंदन पहाड़ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक शव मिला है। शव की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो देवघर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद देवघर एसडीपीओ और जसीडीह थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा