
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर : मैत्रेय स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का

शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं अनुशासित मार्च पास्ट से हुआ। इसके पश्चात ध्वज वंदन एवं मशाल प्रज्वलन

समारोह संपन्न हुआ। जिसने पूरे वातावरण को खेल भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप

भैया तथा विशिष्ट अतिथि आर्थोपेडिक डा. के शशि ने विभिन्न हाउस के कैप्टनों से हाउस ध्वज ग्रहण कर विद्यार्थियों का

उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।विद्यालय के निदेशक

एसडी मिश्रा द्वारा खेल भावना की शपथ दिलाई गई। जिसमें ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना को आत्मसात

करने का संकल्प लिया गया। इस शपथ ने सभी प्रतिभागियों में एकजुटता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।प्राइमरी

वर्ग के बच्चों द्वारा आकर्षक ड्रिल की प्रस्तुति के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें रिले

रेस, बाधा दौड़, चम्मच गेंद दौड़, थ्री-लेग्ड रेस, व्हील-बैरो रेस सहित अनेक रोचक एवं रोमांचक स्पर्धाएं शामिल रहीं।

विद्यार्थियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास

का सुंदर परिचय दिया। विद्यालय की प्राचार्या विनीता मिश्रा ने कहा कि, विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव

प्रयासरत है। खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम

स्पिरिट का भी विकास करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से प्रशिक्षित खेल प्रशिक्षकों की

देखरेख में खेल गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।इस

सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों गैर- शिक्षकीय कर्मचारियों तथा अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा.


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा