
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आज भाजपा जिला कार्यालय देवघर में झारखंड निर्माता ,भारत रत्न, अजातशत्रु , कुशल राजनीतिक प्रखर वक्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अटल जी के बारे में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा अटल जी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी को सीचने का काम किया और पार्टी को शुन्य से शिखर तक पहुंचा। उन्होंने राष्ट्रवाद को मजबूत किया । राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ उन्होंने झारखंड का भी निर्माण कर झारखंड को भी विकास की गति देने का काम किया।आज उन्ही के बदौलत हम लोग गर्व से झारखंडी कहलाते हैं।

र्पुव विधायक नारायण दास ने कहा आज 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने का अटल जी का सपना जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीति दृढ़ संकल्प और सक्षम नेतृत्व में सरकार हो रहा है ।

मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,पुव विधायक नारायण दास , संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, रवींद्रनाथ तिवारी,अमृत मिश्रा,राजीव रंजन सिंह, विजया सिंह, गौरी शंकर शर्मा, मिथलेश यादव, नवल राय,विपिन देव, विश्वनाथ रवानी,मुकेश पाठक, बबलू पासवान धनंजय तिवारी, मनोज झा, तुफान महथा बाबूलाल मरांडी,सोना धारी झा, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय खवाड़े, राजन सिंह, ललन दुबे, दशरथ दास,निरज प्रकाश,बम बम दुबे,सीताराम यादव,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन