
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर। शहर के बिलासी टाउन में विनायक आर्ट गैलेरी के बैनर तले बुधवार से पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी की शुरूआत हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर के जाने-माने कलाकार पाबन रॉय, नरेंद्र पंजियारा, साहित्यकार प्रशांत सिन्हा, स्थानीय गायक मनोज झा, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आलोक मल्लिक और संस्थान के संचालक मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरू जी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि देवघर, झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी है, इसलिए यहां एक आर्ट गैलेरी की जरूरत है। वहीं पुटरू जी ने बताया कि यह प्रदर्शनी निःशुल्क है और 14 दिसंबर तक तक चलेगी। इसमें 27 नवोदित कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को एक मंच देना है, ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा उद्घोषक रौशन मिश्रा ने किया। मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. नीतू, विवेकनाथ मिश्रा, कलाकार सुनील अग्रवाल, संजय करमहे समेत कई गणमन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन