
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देश पर आज शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक,स्वच्छता और अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर महत्त्वपूर्ण अभियान चलाया। *नगर प्रबंधक* प्रकाश मिश्रा एवं सतीश कुमार दास के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक-cum-फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार मेहता, प्रेम राज, सफाई निरीक्षक पिंटू राय तथा कार्यालय सहायक मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने टावर चौक से आजाद चौक तक विशेष जांच अभियान संचालित किया।

इसके अलावा अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, सड़क पर कूड़ा फैलाने वाले दुकान तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाते हुए जुर्माना लगाया और भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करने की चेतावनी दी। नगर निगम द्वारा यह कदम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अभियान के दौरान *कुल 19,200 रुपये* जुर्माना राशि वसूली गई, जिसे निगम कोष में जमा करा दिया गया है।

*लगभग 4 केजी सिंगल यूस प्लास्टि जप्त किया गया।*
नगर प्रबंधक के द्वारा सख्त चेतावनी दी गई की नगर पालिका अधिनियम के तहत कूड़ा एवं प्लास्टिक का जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित हैं ऐसा करते हुवे पकड़े जाने पर कूड़ा जलनेवाले जुर्माने के भागी बनेंगे।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता और अतिक्रमण-मुक्त शहर अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन