देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा स्थित चांदना ठाढी मोड़ मैदान में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित घोरमारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह टूर्नामेंट खेल प्रेमियों और दर्शकों के लिए किसी बड़े क्रिकेट महोत्सव से कम नहीं रहा। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे मैदान का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ संयुक्त रूप से जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, समाजसेवी रोहित कुमार मंडल तथा बांक पंचायत की मुखिया बिंदु मंडल द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेटरों में नया जोश भरने का काम करेगा। उद्घाटन मैच रिची रॉकर्स और स्टार 11 टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रिची रॉकर्स ने गेंदबाजी का फैसला लिया और स्टार 11 को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्टार 11 की टीम 14 ओवर में संघर्ष करते हुए 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रिची रॉकर्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन से विरोधी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिची रॉकर्स की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खो दिए, लेकिन निर्धारित लक्ष्य को 100 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। इस तरह पहला मुकाबला रिची रॉकर्स के नाम रहा, जिससे टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मैच के हीरो रहे पोंटिंग कुमार, जिन्हें शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 3 ओवर में ताबड़तोड़ 47 रन ठोकते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। साथ ही एक महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उद्घोषक दामोदर मंडल द्वारा उन्हें मैन ऑफ़ द मैच की शील्ड प्रदान की गई। घोरमारा प्रीमियर लीग का यह शानदार आरंभ आने वाले मुकाबलों के लिए रोमांच को और बढ़ा रहा है। दर्शक अब टूनामेंट के आगे के रोमांचक मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आज मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा में GPL session – 10 का उद्घाटन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर के समाजसेवी – डॉ. सुनिल खवाड़े , देवघर जिप अध्यक्ष सह चैयरमैन – किरण कुमारी, घोरमारा के समाजसेवी- रोहित मंडल
ग्राम पंचायत बाँक के मुखिया – बिन्दु मंडल GPL – 10 के अध्यक्ष – विक्की कुमार
GPL -10 के सचिव – सचिन कुमार
GPL – 10 के सभी सदस्य
एवं यहाँ पर सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन