देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर सर्राफ स्कूल परिसर में 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ की तैयारियाँ पूरी तरह अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। धार्मिक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह आयोजन क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान, वेद पाठ, हवन, भजन-कीर्तन और संत-महात्माओं के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इसमें न केवल स्थानीय लोग बल्कि दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे। आज निकलेगी शोभायात्रा
महायज्ञ के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 25 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गौशाला से दिन के11 बजे निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लगभग 1000 महिलाओं द्वारा निकाली जाने वाली कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल होंगी। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उल्लास का माहौल आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण, भंडारा और धार्मिक चर्चा का भी प्रबंध किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह अति रुद्र महायज्ञ न सिर्फ धार्मिक अनुभूति प्रदान करेगा, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ाएगा।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन