नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

अतिरुद्र महायज्ञ को लेकर रूट लाइन में किया गया बदलाव

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी कि अतिरूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का दिनांक-25.11.2025 से 04.12.2025 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सुनने के लिए अत्यधिक श्रद्धालुओं के भीड़ होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं का वाहनों के आवागमन को लेकर देवघर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या बने रहने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस हेतु श्रद्धालुओं का वाहन चारपहिया वाहन, मोटरसाइकिल, टोटो/टेम्पू एवं अन्य वाहनों का पार्किंग स्थल, One Way, नो इन्ट्री एवं रूट डार्यवट जोन नीचे अंकित निम्न स्थलों पर बनाये जाने की अति आवश्यकता प्रतीत होता है, जो निम्न प्रकार है:-

छोटी वाहन का पार्किंग स्थल

1. कांग्रेस कार्यालय केम्पस पार्किंग स्थल अतिरूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग।

2. क्लब ग्राउण्ड खाली मैदानः अतिरूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग।

ऑटो/टोटो, चार पहिया वाहन, मोटर साइकिल एवं सभी व्यवसायिक वाहन प्रवेश निषेध एवं रूट डायवर्टः-

1. बाजला चौक सब्जी मंडी मोड़ः बाजला चौक की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन बाजला चौक सब्जी मंडी मोड़ से परशुराम चौक एवं आर०एल०सर्राफ स्कूल मोड की तरफ प्रवेश निषेध रहेगा। सभी वाहन राज रेडियो होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।

2. जैन मंदिर पूर्वः जैन मंदिर पूर्वी की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन परशुराम चौक बाजला चौक सब्जी मंडी मोड़ तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सभी वाहन बजरंगी चौक होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।

3. आर० एल०सर्राफ स्कूल मोड़ः- आर०एल०सर्राफ स्कूल मोड़ से परशुराम चौक एवं बाजला चौक के तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सभी वाहन फब्बारा चौक (मीना बाजार चौक) होते हुए अपने गन्तव्य की और जायेंगे।