
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष मुकुंद दास के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के साथ झारखंड स्थापना के 25 वें सालगिरह को रजत पर्व के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनको नमन किया।
ज्ञात हो कि आज के दिन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, जिसे जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अनमोल योगदान है और उनकी वीरता आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष के जरिए केवल आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा नहीं की, बल्कि उन्होंने पूरे देश को संघर्ष और स्वाधीनता का मार्ग दिखाया। उन्होंने युवाओं को उनके योगदान से प्रेरित होने का आह्वान किया।
मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कार्यक्रम में भाग लेकर बिरसा मुंडा की वीरता और उनके अदम्य साहस को सलाम किया तथा उन्होंने कहा कि आज झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पुरे हुए। हमलोग झारखंड की संस्कृति,अस्मिता को संजोए रखने के साथ एक विकसित एवं सुंदर झारखंड की परिकल्पना करते हुए उसे पुरे करने का संकल्प लेते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और बिरसा मुंडा की जयंती को राज्य के गौरव का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में जिला प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला महासचिव विवेक मिश्रा,सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,युवा नेता आशिष भारद्वाज,बाबा यादव,धर्मेंद्र सिंह,अजय कुमार कृष्णा,शैफ दानिश,आदर्श केशरी,मनीष कुमार,आधीर बर्मा,पवन कुमार यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
महासचिव-सह-प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी,देवघर।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा