देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
इस अवसर पर बीएड विभाग के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में बी.एड विभाग की छात्रा प्रियंका,काजल,स्वाति,प्रेरणा,श्रुति,प्राची और छात्र में आदर्श,चंद्रशेखर, अंकुर,सपन,रितेश और आलोक ने भाग लिया। मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। बी.एड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विपिन प्रसाद सिंह ने बाल दिवस और स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बी.एड विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश राज, डॉ विनीता रानी, डॉ कुमारी अनुराधा, डॉ अभय कुमार सिंह, प्रो उमा सिंह, प्रो श्रीधर मुंडा, प्रो बबीता कुमारी, प्रो मौसमी मुखर्जी, उमेश और मुकुल उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा