देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी सफलता पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद शाह ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने जनादेश से यह सिद्ध कर दिया है कि वह विकास, स्थिरता और सर्वसमावेशी प्रगति के मार्ग पर अटूट विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी गारंटी और ‘नए बिहार’ के निर्माण की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों पर जनता के भरोसे की जीत है। ध्रुव प्रसाद शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सकारात्मक राजनीति, विकास कार्य और सुशासन के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए विकास के संकल्पों ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्गों के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं, उसी का प्रतिफल है कि जनता ने भारी संख्या में एनडीए को समर्थन दिया। उन्होंने देवघर आजसू पार्टी की ओर से बिहार की जनता, एनडीए नेतृत्व और मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में एनडीए कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी मजबूत करेगी तथा आने वाले चुनावों में संगठन अधिक संकल्प और मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगा।
ध्रुव प्रसाद शाह ने विश्वास जताया कि विकास और सुशासन का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और देश तथा राज्य दोनों नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होंगे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन