नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर टीम राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आज होंगे रवाना

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर : हरिहरगंज (पलामू) में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली 26वीं झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवघर जिला कुश्ती टीम का गठन किया गया है। देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि देवघर जिला के कुश्ती खिलाड़ियों के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवघर आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने सभी पहलवानों को अपनी ओर से टी शर्ट देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवघर के खिलाड़ी इस बार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएँगे।
टीशर्ट वितरण के दौरान कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा, अभिजीत सिंह, मनोरंजन सिंह निलेश, कौशल सिंह, यशराज गुप्ता, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। सभी ने देवघर टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।
*ग्रीको रोमन स्टाइल*
दीपक कुमार45kg
चंदन कुमार 55kg मो.शहाबुद्दीन 60kg
रौनक सिन्हा 63kg रूपेशकुमार 67kg युवराजकुमार72kg
प्रत्युष राज 77kg
पवन कुमार 82kg
आदित्या कुमार 87kg
अमन कुमार झा 97kg
नितिन कुमार 130kg
*फ्री स्टाइल*
बादल कुमार 45kg
बिक्की कुमार 50kg
दशरथ माहथा57kg
आशीष कुमार 61kg
सरोज कुमार 65kg
अनमोल कुमार झा 70kg
अभय कुमार 74kg
अंकित कुमार 78kg
अमन कुमार 86kg
निर्दोष कुमार 92kg
शिवम् कुमार 97kg
मनीष कुमार झा 125kg
*महिला वर्ग*
गंगोत्री कुमारी 43 kg
अनन्या प्रकाश 46 kg
अंजली कुमारी 50 kg
सोनी कुमारी 53kg
प्रिया कुमारी 55kg
जॉली कुमारी 57 kg
नम्रता भारती 59 kg
विद्या कुमारी 62kg
खुशबू कुमारी 65kg
ट्विंकल कुमारी 68 kg
प्राची कुमारी72 kg
अंशिका कुमारी76kg *मैनेजर* – अंजली