
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर। डॉल्फिन डांस एकेडमी औऱ चंद्रा इवेंट की ओर से केकेएन स्टेडियम में आयोजित डांडिया नाइट के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उदघाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने

किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. खवाड़े ने कहा कि नवरात्र चल रहा है और नृत्य भी मां की उपासना का एक जरिया है। इसीलिए कार्यक्रम में भाग लेने वाली माताएं, बहनें, बेटियां सभी आदी शक्ति की स्वरूप हैं और समर्पित होकर डांडिया करें, ताकि मां की आराधना में डूब सके। उन्होंने कहा कि अपने शहर के कलाकार अजीत केसरी और मानस झा ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि डांडिया अब आभिजात्य वर्गों से निकलकर देवघर जैसे छोटे से शहर में भी हो रही है। डांडिया और गरबा के लिए पहले गुजरात, दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब देवघर में भी डांडिया और गरबा के कई आयोजन हो रहे हैं, जो देवघर के सांस्कृतिक राजधानी होने की विरासत को और भी मजबूत करती है। बात सिर्फ गरबा और डांडिया की नहीं है, किसी भी तरह का कल्चरल इवेंट अब देवघर में संभव है, जिसका श्रेय यहां के स्थानीय कलाकारों को जाता है। डॉल्फिन डांस एकेडमी को मैं शैशवावस्था से जानता हूं, जब इसके चालू होने पर एकेडमी से जुड़े कलाकारों को विरोध का सामना करना पड़ा था। उस विषम परिस्थिति में भी मैंने अजीत केसरी और मानस झा को हौसला दिया था, जिससे आज कलाकारों का यह संगठन अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच चुका है। जो लोग उस समय विरोध करते थे, वे आज अजीत और मानस की कला के मुरीद हैं और उनके साथ खड़े हैं। इन कलाकारों पर पूरे देवघर को नहीं, वरन पूरे संथाल परगना को नाज है। डॉल्फिन डांस एकेडमी देवघर में पिछले 13 साल से नवरात्र पर डांडिया का आयोजन कर रही है। डॉल्फिन के आयोजन में चंद्रा इवेंट्स में चार चांद लगाया है। आने वाले दिनों में यह आयोजन और बेहतर होगा, ऐसी माता रानी से दुआ करता हूं।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन