डॉ विजय शंकर सहायक शिक्षक
छात्र -शिक्षक और समाज के बीच संपर्क, समन्वय, संवाद, सहयोग से ही संभव है सभी सपनों का साकार होना 🌹 🙏 🌹 🌹 🙏🌹 🌹 🙏 🌹 🌹 🙏
*******************************************
कल यानी दिनांक 05/9/2025 को शिक्षक दिवस है।जैसा कि आप सभी जानते हैं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का पावन जन्मोत्सव को ही *शिक्षक दिवस* के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
आपने भी अब तक बहुत शिक्षकों का सानिध्य प्राप्त किया होगा,कर रहे हैं और भविष्य में भी सीखने की लालशा जबतक बरकरार रखेंगे, संपर्क में रहेंगे।।
आपका घर ,आपका प्रथम पाठशाला है और माॅं प्रथम शिक्षिका और पिता प्रथम शिक्षक हैं,जिनकी उंगलियों को थाम, पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ आपने अन्यत्र ज्ञान मंदिर में माथा टेककर, ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं।
सार रुप में कहें तो *माता-पिता और गुरु* हमारे मूलाधार,मूलधन हैं,जो सदैव और सर्वत्र,हरहाल में हरदम आपको उन्नतिशील रहने के लिए प्रेरित करते हैं, लालायित रहते हैं।वे तब भी उसी भाव-भाषा के साथ, उसी रुप में आपके साथ रहते हैं जब निर्धारित लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर रहे होते और प्राप्ति के पश्चात् आपकी हौसला अफजाई में कोई कसर नहीं छोड़ते।।
तो चलिए! इस पावन अवसर पर भगवान राम की उस पावन वाणी को फिर दूहराते हैं:–
*प्रात काल उठिके रघुनाथा।*
**************************
*मातु पिता गुरु नावहिं माथा*।।
***************************
आप जिस भाषा में भी, जिस प्रकार से भी लिख सकें तो अवश्य अपनी भावनाओं को लिखें। अगर इसमें भी दिक्कत हो तो प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के साथ उनका चरणस्पर्श करें, श्रद्धावान रहें, सेवार्थ समर्पित रहें 🙏🌹🙏
याद रखेंगे जीते जी, जो कुछ भी हम उनके लिए करते हैं,कर पाते हैं,करना चाहिए,वही सीधे उन्हें प्रसन्न कर सकता है।बाद में की गई सभी बातें या तो प्रदर्शन है, आत्मसंतुष्टि है।
उम्मीद है आप हमें निराश नहीं करेंगे। माता-पिता और गुरु का सदैव और सर्वत्र सम्मान करेंगे, उनके आदेश का पालन करेंगे,एक सुयोग्य नागरिक बनेंगे।
************”**********************
सभी छात्रों के माता-पिता/अभिभावकों का हृदय पुष्प से नमन, वंदन और अभिनन्दन 🙏🌹🙏 चरणस्पर्श 🌹🙏🌹
***********************
हम शिक्षार्थी और शिक्षक आज संकल्प लेते हैं कि उनके सपनों को,खुदके संकल्प को, अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर,सब सपनों को पूरा करेंगे ।
जय शिक्षा,जय शिक्षक,जय छात्र और जय हो माता-पिता की,जय -जय हो देवघर जिला और झारखंड राज्य का 🙏🙏🙏🙏🙏
**************************
डॉ विजय शंकर
सहायक शिक्षक
आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर।।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन