
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

अंतराष्ट्रीय ओलंपिक सेलिब्रेशन सप्ताह अंतर्गत बुधवार को जिला ओलंपिक संघ द्वारा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर

झारखंड का लोहा मनवा चुके विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देवघर

*जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े* शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न इवेंट के विजेता खिलाड़ियों

व उनके कोच को संघ द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े के हाथों से प्रोत्साहन प्राप्त कर खिलाड़ी व

कोच गदगद दिखे। इस दौरान कबड्डी के अंडर 18 बालक, जबकि अंडर 14 बालिका की टीम व उनके कोच आलोक

कुमार को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि खिलाड़ियों के विकास

के लिए संघ हमेशा तत्पर रहा है।उनके उत्साह बढ़ाने के लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे।साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए

कहा कि जनवरी महीना में संथाल परगना का सबसे बड़ा अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देवघर

जिला ओलंपिक संघ सचिव चन्दना झा,प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन आशीष झा,,उपाध्यक्ष संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह,

कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार बर्नवाल, संजीव झा,आजाद पाठक, कौशल कुमार ,श्वेता सिंह के द्वारा

पुरस्कृत किया गया।इस मौके पे प्रमेश राव,प्रीतम भारद्वाज,राकेश पाण्डेय,मयूरी गुप्ता आदि मौजूद थे।

*पदकों की संख्या में देवघर, रांची, जमशेदपुर, बोकारो के समकक्ष : डॉ सुनील*

मौके पर अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि जब से मैं विभिन्न खेल संघ से जुड़ा हूं उस समय से ही मेरा एक प्रयास

रहा है कि देवघर में पदकों की बारिश होगी। थोड़ा समय लगा लेकिन इस दिशा में काम हो रहा है। आज 60-65 पदक

हमारे झोली में है लेकिन आने वाले साल में एक सौ से अधिक संख्या होगी। रांची, बोकारो, जमशेदपुर से हम पीछे थे और

आज हम बराबरी पर है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े चाहे अर्थिक ही क्यों

न हो मैं हमेशा तत्पर रहा हूं। मैं संसाधन से लेकर पूरी कमेटी के साथ काम करने में यकीन करता हूं। इसके लिए आशीष

झा का विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट करता हूं। स्कूल ओलंपिक इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि आयुष संतोषी गुदड़ी का लाल है। उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए क्या मेहनत किया होगा

इसकी कल्पना नहीं है। मैं आयुष को हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार हूं। इसमें बहुत प्रतिभा है सुविधा मिलेगी।

*विभिन्न खेलों से संबध इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान*
इस दौरान वॉलीबॉल से कृति सिंह,ताइक्वांडो से सौम्या

भारद्वाज,श्रद्धा सुमन,जयवीर यादव,राहुल कुमार,दीपक कुमार, प्रिया कुमारी,रिया कुमारी, गतका से साबरा खातून,मानसी

कुमारी,दिव्यांशु कुमार, हैंडबॉल से त्रुसा कुमारी,साक्षी भारद्वाज, आयुषी कुमारी, लक्ष्मी भारद्वाज, और उनके कोच राजेश रंजन,

कुश्ती से आरुषि कुमारी,अनमोल कुमार झा,विद्या कुमारी,मनीष कुमार,नम्रता भारती,युवराज ठाकुर, खोखो से राज राजवर,

अमित कुमार,लकी कुमार, बॉक्सिंग सेमो इरशाद,आशुतोष आयुष, कोच आरव, एथलेटिक्स से विष्णु मुर्मु,अनुषा मुर्मू,

समीर सिंह, जयराम पंडित, कोच दीपक कुमारपावर लिफ्टिंग से आयुष संतोषी

बैडमिंटन से अंकेश कुमार,सोनाली दुबे, नेहा कुमारी,प्राची ,लाडली रोज,सृष्टि सिंह, शतरंज से मयंक राज,नमन मित्तल,कोच कुमार सौरभ शामिल है।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन