
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर । स्थानीय श्याम कीर्त्तन मंडल परिसर में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी उद्यमिता को गति देने हेतू स्वदेशी जागरण मंच द्वारा क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय एवं प्रान्त संयोजक राजेश उपाध्याय द्वारा मन्च की एक अहम बैठक की गई। जिसमें योजनावद्ध तरीके से कार्य करते हुए, महिला एवं युवा कार्यकारिणी का गठन करते हुए स्वावलंवी अभियान एवं उद्यमिता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया

गया। बैठक मे आगामी 27 अप्रैल को देवघर में बहनों का सम्मेलन एवं मई के दूसरे सप्ताह में युवाओं का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर 51000 का चेक भी प्रदान किया गया। बैठक में प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, अमर सिन्हा, प्रभाष गुप्ता, डॉ राकेश ,बाबूसोना श्रृंगारी, लक्ष्मी देवी चन्द्रवंशी आशा कुमारी, मिथिलेश वाजपेयी, मीना झा, प्रेमलता बरनवाल सुप्रिया झा, सरला अग्रवाल, मनीष सिंह, माया केसरी, विद्या अग्रवाल, हिमांशु शेखर द्विवेदी, डॉ दिग्विजय भारद्वाज इत्यादि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा