देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर-बाबा नगरी देवघर में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पुरी के शंकराचार्य के सानिध्य में 26 वां साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर का आयोजन किया जाना है।इस को लेकर आनंद वाहनी बिहार,बंगाल की अध्यक्षा निभा प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस

कर यह जानकारी दी।उन्होंने अपने कॉन्फ्रेंस की शुरुवात गुरु वंदना से करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष गुरुदेव का साधना शिविर किसी न किसी शहर में लगता है इस वर्ष यह शिविर बाबा नगरी देवघर में लगेगा।इसमें दो सत्र होता है प्रथम सत्र में साधना और दूसरे सत्र में फिर सभी अनुयायी इसको गुरुदेव के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।मुख्य रूप से इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा

जिसमें प्रवचन के लिए सभी आम नागरिक भी आमंत्रित होंगे।वहीं दूसरे सत्र में आनंद वाहनी,आदित्य वाहिनी और पीठ परिषद जैसे जुड़े संस्था के सदस्य उपस्थित होंगे।सनातन धर्म को ज्यादा से ज्यादा प्रसार प्रचार के लिए इस प्रकार का

कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।इसी क्रम में 10 अप्रैल को बाबा मंदिर प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन भी होगा।वहीं बताते चलें कि पूरी के शंकराचार्य निश्चलानंद जी महाराज का आगमन 10 अप्रैल के संध्या में होगा।प्रेस

कांफ्रेंस के दौरान मौके पर संस्था के कार्तिक नाथ ठाकुर,शिवाशीष चौहान,शम्भूनाथ झा,सहदेव पोद्दार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा