देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार स्थानीय कलाकारों के साथ जिले के प्रतिभावान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांक-07.03.2025 को अपनी कला का अद्भूत प्रदर्शन करते हुए भजन, शास्त्रीय गायन, मैथिली लोक गायन, तबला वादन, तांडव नृत्य, पारंपरिक संथाली, शिव तांडव नृत्य, असमिया रंगीला संथाली नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य एवं देशभक्ति गीत से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावे आज अंजना देवी गु्रप द्वारा ठुमरी, सम्भव कला जत्था द्वारा झुमर एवं रेणु खवाड़े द्वारा भजन गायन एवं दिनांक-08.03.2025 को स्थानीय कलाकार मनोज व अजीत द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही आज आयोजित कार्यक्रम में महेन्द्रमुनी विद्या मंदिर स्कूल मधुपुर, एसकेपी विद्या बिहार देवघर, संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय देवघर, सीएम उत्कृष्ठ मातृ मंदिर विद्यालय देवघर, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर एवं कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय सारठ एवं दिनांक-08.03.2025 को सीएम उत्कृष्ठ मातृ मंदिर विद्यालय देवघर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुजानी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झालर, सीएम उत्कृष्ठ आर मित्रा ़2 विद्यालय देवघर, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय मोहनपुर, मध्य विद्यालय शारदा बालिका विद्यालय देवघर एवं सीएम उत्कृष्ठ मातृ मंदिर विद्यालय देवघर के बच्चों हिस्सा लेंगे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा