देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
महाशिवरात्रि के मौके पर देवघर में बाबा भोलेनाथ की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाती है। इसकी प्रसिद्धि अब दूर-दूर तक फैल गई है। इस भव्य बारात को देखने के लिए दूर-दूर से शिवभक्त यहां आते हैं और बाबा की शादी में शामिल होते हैं। शिव बारातियों और दूर-दूर से आये शिवभक्तों के व्रत को ध्यान में रखते हुए रॉबिनहुड आर्मी की ओर से फलाहारी सेवा की व्यवस्था की गयी ।जिसमें केला,अंगूर, संतरा, सेव, पेठा,पानी और शरबत का वितरण किया गया। इस कार्य के लिए त्रिदेव हॉस्पिटल एवं सेवार्थ संस्था के तरफ से सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त रॉबिन रॉबिन हुड आर्मी प्रेरणा, स्नेह लता, सनी ,सूरज, अनंत, सावन ,निशा ,आरती, रवि, शेखर ,मुकेश ,मोंटी,मणी, मोनिका बर्णवाल सबका साथ सहयोग रहा।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा