नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

बढ़ रहा है युवाओं और महिलाओं का जेएमएम के प्रति झुकाव जेएमएम जॉइन करनें वाले सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत है-राहुल चंद्रवंशी

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर-जेएमएम युवा मोर्चा के द्वारा मोहनपुर प्रखंड के रिखिया हाट मै सदस्यता सह वार्ड पुनर्गठन के लिए शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता देवघर जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला सयोंजक मंडली सदस्य राहुल चंद्रवंशी ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला सयोजक मंडली प्रमुख संजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।मौके पर कार्यक्रम में युवा बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के दौरान राहुल चंद्रवंशी ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य को देखते हुए युवा,महिला,पुरुष सभी वर्गों का झुकाव झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर है।इसे देखकर लगा की झारखंड में आने वाले दिनों में विपक्ष को कार्यकर्ता ढूंढने से नहीं मिलेगा।वहीं मौके पर नया चिटकाठ के मुखिया ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील मंडल, नीलम देवी,रोहित राव,धनंजय रवानी,कुंदन राज,रंजीत यादव,संतोष चंद्रवंशी,सोने लाल हेमब्रम,पप्पू कुमार,राजीव यादव,विकाश राउत, संतोष चंद्रवंशी सहित लगभग 300 युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लिया l