
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

सेवार्थ के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य ने देवघर एयरपोर्ट के नव पदस्थापित डायरेक्टर रमनदीप सिंह से मुलाकात की। सर्वप्रथम उनका भव्य स्वागत सभी सदस्यों ने अंगवस्त्र, सेवार्थ का मेमेंटो, मोती की माला, बुके,किताब एवं सेवार्थ के लोगो के साथ टोपी देकर किया ।सेवार्थ के अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने सेवार्थ द्वारा विभिन्न तरह की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और हाल ही में संपन्न यातायात जागरूकता मिशन के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी दी ।

डायरेक्टर ने इस तरह के सेवा के लिए सेवार्थ की भूरि भूरि प्रशंसा की। सेवार्थ की सचिव मोनिका बरनवाल ने स्पेशल दुपट्टा देकर उनका सम्मान किया। आज के स्वागत सह सम्मान समारोह में सेवार्थ परिवार की संरक्षिका रीता चौरसिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन, उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार बरनवाल, सचिव मोनिका बरनवाल, सांस्कृतिक प्रभारी अभिषेक सूर्य, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद छावछरिया, संगठन मंत्री अजीत पाहुजा, राजनामा के संपादक रमेश कुमार झा उपस्थित थे। देवघर एयरपोर्ट के प्रथम डायरेक्टर संदीप ढींगरा जी ने फोन के द्वारा नए एयरपोर्ट डायरेक्टर रमनदीप सिंह जी को सेवार्थ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी का परिचय भी करवाया।

सम्मान के बाद प्रतिनिधि मंडल ने रक्तदान पर चर्चा की और एयरपोर्ट परिसर में विराट रक्तदान शिविर का आयोजन करने का आग्रह किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर सह सेवार्थ के संरक्षक ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि समाज में जनकल्याण की भावना होना ही सबसे बड़ा धर्म है।रक्तदान महादान है

इससे बड़ा कोई दान नहीं है। मैं एयरपोर्ट के कर्मचारियों को ब्लड डोनेशन करने के लिए प्रेरित करुंगा।डायरेक्टर महोदय ने इस पहल को सहर्ष स्वीकार किया और कम से कम 100 यूनिट रक्तदान के लिए आश्वस्त किया। अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रक्तदान शिविर की रूपरेखा बनाकर रक्तदान शिविर लगाएंगे। उन्होंने सेवार्थ परिवार की ओर से डायरेक्टर को धन्यवाद दिया और ईश्वर से कामना की कि वर्तमान एयरपोर्ट डायरेक्टर के कार्यकाल में देवघर एयरपोर्ट से देश-विदेश की फ्लाइट का आवागमन बाबा नगरी में हो।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन