
देवघर से प्रेम रंजन झा की रिपोर्ट
देवघर 17 फरवरी: स्थानीय बिलासी टाउन निवासी व जामताड़ा सिविलकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदस्थापित श्यामनंदन सहाय का हृदयगति रुक जाने के कारण सोमवार को असामयिक निधन हो गया। उक्त आशय की जानकारी उनके अनुज व हिंदी विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी शम्भू सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई स्व. श्यामनंदन सहाय पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। इस बीच सोमवार की अहले सुबह हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। मंगलवार को देवघर श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर जामताड़ा सिविल कोर्ट में इसकी सूचना पहुंचते ही कोर्ट कर्मियों ने दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने का काम किया है।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*