
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आज देवघर के भगवान कंपलेक्स, भगवान टॉकीज के नजदीक, शैलवाला रॉय रोड के चौथे मंजिल पर नृत्य

कला निकेतन डांस स्टूडियो उद्घाटन हुआ। जहां शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ नृत्य के और भी अलग-अलग विधाओं की शिक्षा दी जाएगी। उद्घाटन सत्र में

बतौर मुख्य अतिथि देवघर के न्यायाधीश संजीत कुमार चंद्र, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, देवघर के पूर्व

विधायक नारायण दास, वरिष्ठ पत्रकार के साथ जाने माने गायक मनीष पाठक और डांस स्टूडियो की

निदेशिका शिवांगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नृत्य कला निकेतन की निदेशिका ने मुख्य

अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और सुंदर गिफ्ट दिया। मौके पर देवघर न्यायाधीश ने सर्वप्रथम बालिका

दिवस की दी और कहा ऐसे संस्थान की इस शहर को बहुत ज़रूरत थी, जहाँ सीखने वाले एक प्रशिक्षित गुरु

से शिक्षित हो कर अपने मंज़िल तक पहुँच सकते हैं, वही उप विकास आयुक्त ने निदेशिका को दूसरे शाखा

की बधाई दी और देश दुनियाँ में खूब नाम कमाने की मंगल शुभकामनाएँ दी, पूर्व विधायक ने भी ऐसे

प्रशिक्षित गुरु के द्वारा उठाये गए कदम की भूरि भूरी प्रशंसा की। मौके पर शहर के कई प्रबुद्ध जन, देवघर के

प्रसिद्ध उद्घोषक रौशन मिश्र, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवि केशरी, देवघर की मशहूर ब्यूटिशियन रीता नाथ के साथ

नृत्य कला निकेतन के कई छात्र और छात्राएं कार्यक्रम में शरीक हुए। निदेशिका शिवांगी शर्मा ने कहा मैं एक

प्रशिक्षित गुरु हूँ और आज के दौर में किस किस फॉर्म के नृत्य के प्रति झुकाव है, वैसी सारी शिक्षाएं मेरे डांस

स्टूडियो में दिया जायेगा, बस एक बार अपने बच्चों को विश्वास के साथ यहाँ भेजिये।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा