देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
हर वर्ष की तरह 22वें देवघर पुस्तक मेला के समापन से एक दिन पूर्व स्वर्णिम भारत – सलाम भारत के चौथे संस्करण के अद्भुत अविस्मर्णीय कार्यक्रम का ज़बरदस्त मंचन होगा। सलाम भारत के तीसरे संस्करण और चौथे संस्करण के निदेशक मनीष पाठक के अथक प्रयास से तमाम शहरवासी एक ऐसे सलाम भारत के कार्यक्रम को देख पायेंगे, जहाँ अपने देश का स्वर्णिम इतिहास के साथ बेहद ही मनोरंजक कार्यक्रमों का अद्भुत मंचन किया जायेगा। जहाँ एक ओर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा लिखित रश्मिरथी के तृतीय सर्ग का, जहां श्री कृष्ण पांडवों के तरफ से शांति का संदेशा लेकर कौरव के सभा में जाते हैं और फिर उस सभा में क्या होता है, पितामह भीष्म, गुरु द्रोण, राजगुरु कृपाचार्य, अंग नरेश कर्ण, गांधार नरेश शकुनी, हस्तिनापुर युवराज दुर्योधन और भगवान श्री कृष्ण के बीच कैसा संवाद होता है ? वह अद्भुत और अकल्पनीय होगा । वहीं दूसरी ओर हिंदी सिने जगत के लगभग तमाम वैसे , एक से एक उम्दा अभिनेता और अभिनेत्रीयों का भी मंचन होगा जो अब हमारे बीच नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान पद्म विभूषण रतन टाटा, पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन, पद्म भूषण शारदा सिन्हा का भी अद्भुत जीवंत मंचन होगा, जहाँ रतन टाटा के साथ उनका सबसे प्रिय मित्र शांतनु नायडू के साथ डुग्गू (डॉग) को एक साथ सलाम भारत के अद्भुत मंच पर देख पाएंगे। इस कार्यक्रम के अंत में एक ऐसे संदेश का भी मंचन किया जायेगा, जिसको देख आपके आँखों में आँसु आ सकते हैं।
अतः आप तमाम शहर वासियों से उम्मीद है कि आप अपने परिवार के साथ, अपने बच्चों के साथ, अपने बंधु – बांधवों के साथ इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह जरूर बनेंगे । सलाम भारत के चौथे संस्करण का कार्यक्रम 20 जनवरी 2025,सोमवार के दिन , संध्या 6:30 बजे से , बी एड कॉलेज -देवघर पुस्तक मेला परिसर में शुरू हो जाएगा । अतः आप जल्द से जल्द आकर अपना स्थान ग्रहण कर लें ।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा