
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

पुस्तक मेला के तीसरे दिन का पहला सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के ध्यान सत्र कार्यक्रम से हुआ जिसमें निशांत जी ने ध्यान मुद्रा के फायदे की जानकारी दी साथ हीं कुंभ क्या है किस कारण से कुंभ स्नान को पवित्र माना जाता उसकी जानकारी दिया।।फिर दूसरा सत्र स्कूल के बच्चों द्वारा आर्ट क्रॉफ्ट ग्रीटिंग का रहा जिसके प्रभारी प्रेम कुमार और एस डी मिश्रा थे।।इसमें सीनियर वर्ग में विभिन्न स्कूल के 25 बच्चों ने भाग लिया प्रथम

पुरस्कार dav के आर्या किशोर दूसरा पुरस्कार देवघर कॉलेज के दीपेंद्र रॉय और तीसरा पुरस्कार श्रुति बर्नवालको मिला।जूनियर वर्ग में पहला स्थान भारती विद्यापीठ की पूनम कुमारी।दूसरा पुरस्कार भारती विद्यापीठ की अंजलि कुमारी जबकि तीसरा पुरस्कार डीएवी की वर्णिका कुमारी को मिला।

।सभी विजेता को पुरस्कार संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय,उपाध्यक्ष इंजीनियर एस पी सिंह,मेवाड़ विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनुज कुमार मिश्रा के द्वारा दिया गया।।उसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता का था जिसमें 34 बालिकाओं ने भाग लिया।मेंहदी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्रिया कुमारी,,,दूसरे स्थान पे पलक सिंह,,,पहला स्थान निहारिका कुमारी।सभी को पुरस्कार निर्णायक पवन टमकोरिया, डॉ स्नेहलता ,,रूपम दुबे ने दिया।।जबकि मंच संचालन सत्र के प्रभारी रौशन कुमार मिश्रा और प्रभाकर कापड़ी ने किया।

तीसरा सत्र यूथ पार्लियामेंट का था जिसमें यूथ संसद सीजन 2 के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बांका सांसद गिरधारी यादव ने यूथ पार्लियामेंट को संबोधन किया ।संबोधन से पहले मुख्य अतिथि को प्रधानमंत्री वैष्णवी कुमारी और विपक्ष के नेता पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।।संबोधित भाषण में मुख्य अतिथि ने भी जिक्र करते हुए कहा कि सभी पार्टी महंगाई जाति और सामाजिक मुद्दे उठाकर वोट लेती लेकिन कार्य सभी के लिए करना होता है उन्होंने कहा कि वो संयुक्त बिहार झारखंड मिला कर 4 बार सांसद रहे।।पार्टी कोई हो सभी वर्गों का उनको वोट मिलता है।।देवघर में 22 वर्षों से पुस्तक मेला का संचालन हो रहा इसके लिए संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय सहित पूरी कमिटी को धन्यवाद दिया।।साथ हीं आस पास के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा मेला लगवाने का आग्रह किया ताकि वहां भी शिक्षा का विकास हो।।आज यूथ संसद में पक्ष विपक्ष में जोरदार बहस देखने को मिला जहां विपक्ष से सरकार को सुरक्षा बेरोजगार पे सरकार को घेरा तो पक्ष में कानून मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार जो गलत है सो गलत है गलत के खिलाफ सरकार काम कर रही है लेकिन ज्यूडिशियल सिस्टम के देरी के कारण ये समस्या उत्पन्न हो रही है जिसपर सरकार काम कर रही है।।

इस बार पुस्तकों में काफी अच्छी अच्छी पुस्तके विभिन्न प्रकाशन के द्वारा लाई गई है जो आने वाले लोगों में काफी लोकप्रिय है
इस पुस्तक मेला में प्रकाशन अपना स्टॉल लगाए है जिनमें
*राज कमल प्रकाशन* की
रश्मि रथी, मैला आंचल,सोफी का संसार,चित्रलेखा,गोदान जैसी प्रमुख किताब मिलेगी।
*सस्ता साहित्य* में
अछूत मतवाद के सच,हिन्दुस्तान की कहानी,बृहतर भारत,
संविधान एक
शीनाख्त जिसको गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को गिफ्ट भी किया है।।अपने अपने राम जैसी पुस्तके मौजूद हैं ।
*आकाश बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स*
अदम्य साहस का दस्तावेज,
धर्म दर्शन,स्वामी विवेकानंद की जीवनी तोड़ो कारा तोड़ो।।निराला जी का साहित्य घुमक्कड़ी यात्रा वृतांत।।नोबेल पुरस्कार विजेताओं की कहानी जैसी किताब।।
*संकल्प प्रकाशन* की एटलस,
राहुल सांकृत्यायन,दिनकर,प्रेमचंद के साहित्य की किताब।।
*उपहार प्रकाशन*
में जूनियर सीनियर की प्रतियोगता से संबंधित सभी प्रकार की किताब मिलेगी।
*विकल्प प्रकाशन* में झारखंड की संस्कृति संबंधित किताब।
शिबू सोरेन की जीवनी पे शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के एक सिपाही जैसी किताब।।
*किरण पब्लिकेशन*
में दलित कहां जाएं,दलित समाज आज की चुनौती जैसी मुद्दे वाली किताब मिल रही।।
*सत्यम पब्लिकेशन*
में वैदिक वांग्मय में पर्यावरण का महत्व, मदब्दुल्लाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जीवनी पे, पुस्तक अंतराष्ट्रीय विधि,
*राही प्रकाशन*
में नवाब सिराजुद्दौला,बदनसीब बादशाह हुमायूं,,नूरजहां ,,,महाभारत की नारी पात्र कुंती,सत्यवती,पांचाली,रुक्मिणी, गांधारी ,देवकी की जीवनी की किताब मिलेगी। आयोजन को सफल कराने में पुस्तक मेला के उपरोक्त के अलावा मेला प्रभारी आलोक मल्लिक ,सचिव निर्मल कुमार,मिथलेश कुमार सिंह,पंकज भदौरिया,राम किशोर, अंजनी किशोर सहित कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,बीरेंद्र सिंह,विजय सिंह शंकर,भारतेंदु दुबे,सुबोध झा,जीवन साह,आर सी सिन्हा लगे हुए थे।।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन