देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर , मोहनपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को “सबकी योजना, सबका विकास” अभियान को लेकर तहत तीन दिवसीय सहज कर्ता दल के सदस्यों को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनका सही तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। एवं ग्राम सभा, महिला सभा व बाल सभा करने का जोर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, मुखिया संघ का अध्यक्ष सह प्रशिक्षण अनिल कुमार साह, प्रशिक्षक जयप्रकाश यादव व प्रखंड समन्वक अशोक टुडू ने किया। इस अवसर पर बीडीओ ने वर्ष 2025 योजनाओं में चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षक अनिल कुमार साह ने सहजकर्ता दलों को वार्षिक कार्य योजना निर्माण करने का गुर सिखाया। आगे उन्होंने कहा कि पंचायत में नो थीमों पर योजना बनाना है। गरीबी मुक्त एवं आजिविका, बाल हितैषी, जल पर्याप्त, बुनियादी ढांचा, स्वस्थ्य, स्वच्छ व हरा-भरा, समाजिक रूप से न्याय संगत, समाजिक रूप से सुरक्षित एवं महिला हितैषी पंचायत बनाने का विधि बताया। साथ ही मुखिया ने कहा कि जिस पंचायत में ग्राम सभा क्रियाशील बीना स्वशासन राज का प्ररिकल्पना करना उचित नहीं है। आज के दिनों सरकारी राशि करोड़ो खर्च होने के बावजूद विकास का किरण अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। जब तक पुरी पारदर्शिता के साथ ग्रामसभा में योजना नहीं बनेगा तब तक योजनाओ का लाभ उचित लाभुकों नहीं मिलेगा। चकरमा, बाघमारी किता खरवा, पोस्तवारी, सूअरदेही, बलथर, ठड़ियारा व जमुनिया पंचायत के सहजकर्ता दलों को प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*