नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

दीपक ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया वर्ल्ड एथलेटिक्स का द्वारा आयोजित लेवल 2 का कोच की परीक्षा जर्मनी के कोच गुंटर लांगे द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ डॉ सुनील खवाड़े*: यह देवघर के लिए काफी गर्व का विषय है दीपक के द्वारा जिला के खिलाड़ियों को नया अंतराष्ट्रीय स्तर का तकनीक सीखने को मौका मिलेगा, जिससे हमारे खिलाड़ियों में निखार आएगा और हमारे जिला के खिलाड़ी का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

*आशीष झा सचिव जिला खेल प्राधिकरण* : दीपक शुरू से काफी प्रतिभावान खिलाड़ी रहे है और अब कोच के रूप में अपना परचम लहराया है। जिला एथलेटिक्स संघ से आग्रह होगा देवघर जिला में काफी प्रतिभा है , एक ऐसा टैलेंट हंट प्रोग्राम तैयार करें की ग्रामीण इलाके में छुपे प्रतिभा सामने आ सके।
खेलो इंडिया सेंटर कुमैठा देवघर के प्रशिक्षक दीपक कुमार ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, पंजाब में 10 से 15 दिसंबर 2024 तक अयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स CECS लेवल 2 (Middle & Long Distance ) कोचिंग कोर्स पास किया यह पूरा कोर्स जर्मनी के कोच गुंटर लांगे- द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, -दीपक कुमार ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत मार्क्स लाकर लेवल 3 के लिए क्वालिफाई किया,वही बताते चले की लेवल 3 की पढ़ाई विदेश में होती है।उम्मीद है 2025-26 में इसकी परीक्षा होगी, इस सफलता के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े , जिला ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज मिश्र, जिला प्राधिकरण के सचिव आशीष झा , जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,रवि केशरी, सुरेश शाह, कोच आलोक राठौर , नीतीश सिंह, बंटी नन्दन सिंह, लाली , प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, गौरव, चंदन , रजनी, कैफ इत्यादि ने बधाई दी।

You may have missed