नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल में भव्य भागवत कथा आयोजन का शुभारंभ : श्रद्धालु करेंगे शिरकत

 

गया से अमरेंद्र कुमार का रिपोर्ट

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन बिट्रिज बायो रेमेडीज के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल कुमार , बिट्रिज बायो रेमेडीज के सीनियर मार्केटिंग एक्सक्यूटिव शशांक खिलौशकर, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव शैलेश कुमार,शिवम् कुमार विट्रीज बायो रेमेडीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के वरीय सदस्य एवं शिक्षक नीरज कुमार,सहयोगी शिवजी कुमार शेरघाटी के देख रेख में इस बार भी भागवत कथा आयोजित होने जा रहा है। इस कथा कार्यक्रम के सह व्यवस्थापक तथा बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल के संस्थापक रणवीर सिंह, एवं प्रोपराइटर रोहित सिंह, कुंवर प्रताप सिंह द्वारा भी इस कथा कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है ताकि इस कथा कार्यक्रम को सुचारू और निर्विघ्न रूप से संपन्न करवाया जा सके। इस सप्तदिवशीय कथा का आयोजन गया डेलहा स्थित बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल में कतराशीन वैष्णव मठ के धर्माचार्य एवं कई बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित धर्म गुरु श्री श्री 10008 श्री स्वामी..श्री रामप्रपणा चार्य महाराज जी के मुखार बृंद से श्री मद भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ का सप्रसंग प्रवचन का आयोजन किया गया है,जो सात दिनों तक निरंतर प्रवाचित होगा अतः आयोजक मंडल द्वारा सभी भागवत प्रेमियों,भागवत भक्त जन,सनातनी देवियों एवं सज्जनों से निवेदन है कि दिनांक 17/12/24 से 23/12/24 तक इस भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा ब्यास से प्रतिदिन संध्या 6 बजे प्रसारित होने वाला इस भागवत कथा का रसास्वादन अवश्य करें और पुण्य की भागी बनें। कार्यक्रम के मुख्य वास्तुकार तथा कर्ताधर्ता निखिल कुमार तथा रोहित सिंह ने समस्त डेलहा एवं गया शहर वासियों से आग्रह किया है कि इस कथा में स्वयं भी आएं साथ ही साथ में अपने सगे संबंधियों, पड़ोसीयों, मित्रों एवं अपने अपने बच्चे बेटियों को भी लाएं,ताकि उनमें सनातन संस्कार जागृत हो और वे सभी देश ,समाज के सुशभ्य,सुसंस्कृत सुशिक्षित नागरिक तथा धर्म रक्षक बन सकें।