नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

झारखंड ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष बनी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

 

आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना बहुत जरूरी है : दीपिका पांडेय सिंह

खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी : डॉ जे.सी.राज

देवघर से प्रेम रंजन झा

आज स्थानीय राज नारायण बोस लाइब्रेरी में झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम झारखंड ताइक्वांडो संघ संरक्षक डॉ. जे.सी.राज ने मंत्री दीपिका पांडेय को बुके देकर व ताइक्वांडो सीखने वाली बच्चियों ने बारी बारी से माला पहना कर सम्मानित किया।

बाद में झारखंड ताइक्वांडो संघ के संरक्षक डॉ. जे.सी.राज ने मंत्री दीपिका पांडेय से झारखंड ताइक्वांडो के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण करने का अनुरोध किया, जिसे श्रीमती पांडेय ने स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात ताइक्वांडो संघ के उपस्थित सभी पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने करतल ध्वनि से नये अध्यक्ष का स्वागत किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती पांडेय ने कहा कि वैसे तो इस पद के लिए कोई पॉलिटिकल व्यक्ति से ज्यादा कोई खेल एक्सपर्ट अच्छा होता लेकिन आपके अनुग्रह को मैं ठुकरा न सकी। उपस्थित छोटी छोटी बच्चियों को ताइक्वांडो के यूनिफॉर्म में देख मोहित होते हुए श्रीमती पांडेय ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना बहुत जरूरी है साथ ही उन्होंने खेल हमें अनुशासन सिखाता है। अनुशासन जीवन में जो बदलाव लाता है। उससे हम जीवन सफल रहते हैं। ऐसे में हमें जीवन में एक खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे हम फिट रहेंगे साथ ही अनुशासित भी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के बच्चों में ताइक्वांडो की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है लक्ष्य को निर्धारित कर किसी कार्य को करने की।साथ ही श्रीमती पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार के बिहाफ में मैं आश्वस्त करती हूँ कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा है और रहेगा।

डॉ जे.सी.राज ने कहा कि अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पहले कहावत थी कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब। लेकिन यह कहावत अब बदल चुकी है। अब खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।

किया गया इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो के सारे पदाधिकारी मौजूद रहे देवघर ताइक्वांडो के संरक्षक जे सी राज झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष बमबम देव संयुक्त सचिव रबीउल हुसैन देवघर ताइक्वांडो के अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप कुमार सहित देवघर ताइक्वांडो के सारे पदाधिकारी मौजूद रहे साथ उनको झारखंड ताइक्वांडो के अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया है श्री मति दीपिका पांडे जी ने ताइक्वांडो को एक महत्वपूर्ण खेल बताया जिसे हर किसी को सीखना चाहिए इस अवसर पर खेल को हर संभव मदद देने की घोषणा की देवघर ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलीप कुमार , हर्षित्व गुप्ता चांद अंसारी ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई