देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
मंगलवार शाम तकरीबन 5:00 बजे देवघर गोड्डा सड़क मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में पवन ने बताया कि सरैयाहाट से अपने निजी काम के लिए मोहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती करने के पश्चात मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन