देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

बीती रात 3 दिसंबर 2024 को देवघर स्टेशन रोड स्थित आर एन बोस लाइब्रेरी में, 22वें देवघर पुस्तक मेला के दौरान हो रहे सलाम भारत के चौथे संस्करण की बैठक आहूत की गई, जहां कार्यक्रम में हो रहे लघु नाटिका और अलग – अलग कार्यक्रमों के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई | इस बैठक

की अध्यक्षता देवघर पुस्तक मेला के मेला व्यवस्थापक पवन टमकोरिया ने की | श्री टमकोरिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सलाम भारत के इस चौथे संस्करण को बेहद प्रसिद्धि मिले इसकी कामना की और अभी प्रतिभागियों का मनोबल भी बढ़ाया | पात्र चयन के दौरान देवघर पुस्तक मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रभारी रामसेवक ‘गुंजन’ ने कहा कार्यक्रम की रूप – रेखा बता रही है, की ये अब तक सबसे बेहतरीन संस्करण होने वाला है, वहीं सलाम भारत के निर्देशक मनीष पाठक ने सभी पात्रों से समय पर अभ्यास के लिए आने का अनुरोध कर अभी पात्रों को अपने दिये गए चरित्र को जीवंत करने का कई टिप्स भी साझा

किये | पात्रों का चयन श्री गुंजन, कार्यक्रम के निर्देशक श्री पाठक और कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने आपसी सहमति से किया| इस बैठक के दौरान कार्यक्रम से जुड़े कई गणमान्य सदस्य रामसेवक ‘गुंजन’, सचिन मिश्र, अतिकुर रहमान, राकेश राय, पार्थो मुखर्जी, प्रशांत कुमार सिन्हा, पवन टमकोरिया, सुनील विश्वकर्मा,

विजया सिंह, पूनम प्रकाश सिंह, पुष्पा सिंह, बबीता पोद्दार, अभिषेक सूर्य, बापी दा, डॉ विजय शंकर, डॉ प्रणय कुमार, शिवांगी शर्मा, ज्ञानदीप नरोने, डॉ चेतना भारती, डॉ इति,सोमेश पंडित सहित कई सदस्य और मौजूद थे…

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा