देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने आरक्षण कराने वाले रेल यात्रियों की परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक चेतनानंद सिंह से की है।
अजय कुमार ने कहा कि बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर मात्र दो आरक्षण काउंटर होने के कारण टिकट काउंटर पर काफी भीड़ हो जाती है जिसके चलते आरक्षण कराने वाले रेल यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। खासकर त्योहारों के समय तो अत्यधिक भीड़ होने के कारण आरक्षण कराने वाले यात्रियों को तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ ता है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा