
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
दिनांक 24 अगस्त, शनिवार को रौनियार वैश्य महिला समिति के बैनर तले, पुरंदाहा देवघर ,दुलारी कोठी निवासी श्यामा देवी के द्वारा, उनके दिवंगत पति की पुण्य स्मृति में सदर अस्पताल मे संचालित ,श्रील फाउंडेशन के भोजनालय के माध्यम से करीब 200 जरूरतमंद लोगों को पूरी ,सब्जी एवं मिठाई का भोजन कराया गया, जिसमें उनके पौत्र तेजस गुप्ता व परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रौनियार वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता ,सचिव कंचन मूर्ति साह, पूर्व सचिव ममता, उपाध्यक्ष डॉक्टर के पल्लवी गुप्ता तथा कार्यकारिणी से निशा गुप्ता, संध्या गुप्ता ,कंचन गुप्ता ,आदि उपस्थित थी ।
सर्वप्रथम भोग दिवंगत आत्मा को समर्पित कर लोगों के बीच भोजन की शुरुआत की गई ।

सभी सदस्यों ने मिल बांटकर रसोई बनाई व लोगों को बड़ी श्रद्धा से परोसा भी।
सचिन कंचन मूर्ति साह ने श्रील फाउंडेशन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और खासकर राकेश वर्मा को सारा कुछ अरेंज करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

उन्होंने कहा कि- इस फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को एक ऐसा अच्छा प्लेटफार्म मिला है कि अगर कोई समाज के जरूरतमंदों के बीच अन्न दान का पुण्य लेना चाहते हैं ,तो उसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं ।
सब कुछ उपलब्ध है ,बस आप आए और अपनी इच्छा जाहिर कर राशि से सहयोग करें ।

सारी व्यवस्था फाउंडेशन के द्वारा कर दी जाएगी और सबसे बड़ी बात अस्पताल परिसर में होने के कारण बड़ी संख्या में हनी को लोग इससे लाभान्वित होते हैं।
धन्यवाद

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा