
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल देवघर के द्वारा बाबा धाम आने वाले काँवारियों के बीच निःशुल्क फल और शरबत वितरण किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यालय के छात्रों का सहयोग रहा।

बच्चों ने काफी उत्साह से इसमें भाग लिया और बोल बम के जयकारों से कांवरियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की सचिव श्रीमती ममता किरण ने जानकारी दी की डिवाइन पब्लिक स्कूल विगत 15 वर्षों से लगातार प्रत्येक सोमवारी पर

विद्यालय के पास और कांवरिया पथ खजुरिया स्थित भूत बंगला में देवघर आने वाले कांवरियों की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार चारों सोमवारी पर विद्यालय प्रबंधन ने कांवरियों के

बीच फल और शरबत का वितरण किया। इस कार्यक्रम में बच्चे भी शामिल रहते हैं जिससे बच्चों के अंदर सेवा भाव का विकास होता है। बच्चे अपनी संस्कृति को भी समझ पाते हैं। श्रीमती ममता किरण ने श्रावण मास में लगने वाले एक माह

के श्रावण मेले को देवघरवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात कही क्योंकि देवघरवासियों के पास पूरे एक माह तक

शिव भक्तों और दूर-दूर से आए कांवरियों की सेवा करने का अवसर होता है। जिससे वैसे लोग जो कहीं तीर्थ करने बाहर

नहीं जा सकते देवघर में रहकर ही शिव भक्तों की सेवा कर चार धाम यात्रा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए जिनसे जितना हो सके कांवरियों की सेवा करनी चाहिए। श्रीमती

ममता किरण ने भगवान शिव से कामना की कि विद्यालय परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे और विद्यालय आगे भी निरंतर ऐसे ही शिव भक्तों की सेवा करता रहे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा