देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर में डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ हो गया है l झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने आज डिज्नीलैंड मेले का उद्घाटन किया l डिजनीलैंड मेला देवघर नगर निगम कार्यालय के समीप शुरू हो गया है जो की एक महीने तक चलेगा l देवघर डिजनीलैंड मेला में तकरीबन 100 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं जिसमें सभी वैरायटी, खेलकूद मनोरंजन और खाने पीने के स्टॉल सजाए गए हैं इसके अलावा डिजनीलैंड मेले में 10 से ज्यादा बड़े झूले लगाए गए हैं ताकि बच्चे अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती का आनंद ले सके डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ करने के बाद पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में डिजनीलैंड मेला पूरे परिवार को सुकून का पल देता है जहां जाकर पूरा परिवार आनंद में समय बिताने का मौका मिलता है इन्होंने कहा कि डिजनीलैंड मेले के सभी सदस्य इसके बधाई के पात्र हैं आगामी 1 महीने तक डिजनीलैंड मेला देवघर के स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र होगा जहां पर कम पैसे में भरपूर मौज मस्ती की जा सकती है इसके अलावा तरह-तरह की चीज भी खरीदी जा सकती है और भूख लगने पर कई तरह के व्यंजन का भी लुफ्त उठाया जा सकता है वही आयोजको ने बताया कि यह मेल खास तौर पर पारिवारिक माहौल देने के लिए एक महीने से तैयारी कर रहा था व्यवस्था इतनी दुरुस्त रखी गई है कि कोई भी परिवार यहां आकर खुले माहौल में अपने परिवार के साथ झूला सहित अन्य स्टॉल का आनंद ले सकते हैं ।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा